शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold) पर आयात शुल्क बढ़ा, ज्वेलरी कंपनियों के शेयर चढ़े

सरकार ने सोने-चाँदी पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। 

सरकार ने सोने और चाँदी के गहनों पर आयात शुल्क 10% से बढ़ा कर 15% कर दिया है।

गौरतलब है कि सोने और चांदी के आयात को कम कर चालू खाता घाटा (CAD) को नियंत्रित करने के लिए आयात शुल्क में बढ़ोतरी की गयी है। 
सोने और चाँदी पर आयात शुल्क बढ़ाने से शेयर बाजार में ज्वेलरी कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 
शेयर बाजार में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 93 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है। यह सुबह 11:47 बजे 5.24% की मजबूती के साथ यह 91.40 रुपये पर है।
बीएसई में श्री गणेश ज्वेलरी हाउस (Shree Ganesh Jewellery House) का शेयर भी 60.55 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 11:47 बजे 2.06% की मजबूती के साथ यह 59.40 रुपये पर है।
शेयर बाजार में त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 142.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है। दोपहर 11:48 बजे 3.87% की बढ़त के साथ यह 139.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख