शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के शेयर चढ़े

उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों से शेयर बाजार में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 949 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 10:30 बजे 5.83% की बढ़त के साथ 927.15 रुपये पर है। 

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 66% बढ़ कर 98 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 59 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 13% बढ़ कर 1756 करोड़ रुपये हो गयी है। जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1559 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख