शेयर मंथन में खोजें

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है और आज के कारोबार में इसने 10% की मजबूती के साथ ऊपरी सर्किट छू लिया है। 

अभी यह शेयर 10.06 रुपये पर है। इससे पहले गुरुवार के कारोबारी सत्र में भी सुजलॉन का शेयर ऊपरी सर्किट छू कर बंद हुआ था। इस प्रकार पिछले दो सत्रों में यह शेयर लगभग 21% की बढ़त दर्ज कर चुका है। बीते 29 अक्टूबर को 11.85 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 13 नवंबर को यह 8.23 रुपये तक फिसल गया था।

कंपनी ने नया टर्बाइन इंजन पेश किया है। कंपनी अपने नये ऑफशोर टर्बाइन आरई पावर 6.2एम152 (RE Power 6.2M152) का संचालन करेगी। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख