शेयर मंथन में खोजें

एमआरएफ (MRF) ने छुआ सर्वकालिक शिखर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एमआरएफ (MRF) का शेयर ऊपर की ओर 17,777.55 रुपये तक चला गया, जो 52 हफ्तों का इसका नया शिखर है। 

यही नहीं, यह स्तर एमआरएफ के शेयर का सर्वकालिक शिखर भी है। हालाँकि अभी यह अपने ऊपरी स्तरों से फिसल गया है और हल्की बढ़त के साथ 16910 रुपये पर है। इससे पहले 19 नवंबर 2013 के कारोबार में इसने 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया था।

पिछले कुछ समय से अधिकांश टायर शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। बीएसई पर आज सुबह के कारोबार में सिएट लिमिटेड (Ceat Ltd.) का शेयर भी ऊपर की ओर 269.50 रुपये तक पहुँच गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया शिखर है। इससे पहले कल के कारोबार में जे के टायर के शेयर ने 52 हफ्तों का नया शिखर छुआ था। जानकारों का मानना है कि प्राकृतिक रबर के हाजिर भाव में गिरावट की वजह से टायर शेयरों में तेजी का रुख है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख