शेयर मंथन में खोजें

एल्डर फार्मा (Elder Pharma) का शेयर उछला

शेयर बाजार में एल्डर फार्मास्युटिकल्स (Elder Pharmaceuticals) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 317 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:42 बजे यह 4.02% की मजबूती के साथ 310.35 रुपये पर है। 

खबर है कि कंपनी के घरेलू कारोबार को खरीदने के लिए टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) बातचीत की अंतिम प्रक्रिया में है।
मीडिया खबरों के मुताबिक टोरेंट फार्मा लगभग 1700 करोड़ रुपये में एल्डर फार्मा का घरेलू कारोबार खरीद सकता है। बीएसई में टोरेंट फार्मा का शेयर 0.76% की बढ़त के साथ 469.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2013) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख