शेयर मंथन में खोजें

आईएफबी इंडस्ट्रीज (IFB Industries) में गिरावट

घरेलू इस्तेमाल के उपकरण बनाने वाली कंपनी आईएफबी इंडस्ट्रीज (IFB Industries) के शेयर में आज मुनाफावसूली के कारण बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
आज दोपहर 1.20 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 7% फिसल कर 69.60 रुपये पर है। इससे पहले यह नीचे की ओर 68.50 रुपये तक चला गया था। पिछले कुछ सत्रों में अच्छी तेजी आने के बाद कारोबारी इसमें मुनाफावसूली कर रहे हैं। इससे पहले के तीन सत्रो में आईएफबी इंडस्ट्रीज के शेयर में 21.4% की तेजी आयी थी और कल यह शेयर ऊपर की ओर 78.90 रुपये तक चला गया था और अंततः 74.90 रुपये पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि 18 नवंबर को यह शेयर 61.70 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख