शेयर मंथन में खोजें

बीते हफ्ते लगभग 1-1% फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) द्वारा आने वाले महीनों में बांड खरीद कार्यक्रम को समाप्त किये जाने के संकेतों के बीच कल समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में तकरीबन 1-1% की गिरावट दर्ज की गयी।

इस दौरान सेंसेक्स 182 अंक यानी 0.90% गिर कर 20217 पर रहा, जबकि निफ्टी लगभग 61 अंक यानी 1% फिसल कर 5995 पर बंद हुआ।

हालाँकि कारोबारी सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन रही और हफ्ते के पहले दो कारोबारी दिनों में भारतीय बाजार के प्रमुख सूचकांक अच्छी मजबूती के साथ बंद हुए, लेकिन इसके बाद के अगले तीन कारोबारी दिनों में सूचकांकों ने न केवल अपनी बढ़त गँवा दी, बल्कि हफ्ते के लगभग निचले स्तरों के आसपास बंद हुए।

निफ्टी के शेयरों में बीते हफ्ते अच्छी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में टाटा स्टील, कैर्न इंडिया, जिंदल स्टील एंड पावर, एलएंडटी आदि रहे, जबकि सेसा स्टरलाइट, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, बीपीसीएल आदि सबसे अधिक घाटे में रहे। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख