शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) का शेयर लुढ़का

शेयर बाजार में यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

आज बाजार खुलते ही बीएसई में कंपनी का शेयर 2400 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 10:24  बजे यह 1.60% की कमजोरी के साथ 2578.90 रुपये पर है। 

ब्रिटेन की रेगुलेटर संस्था ओएफटी (OFT) ने डियाजियो-यूनाइटेड स्पिरिट्स सौदे पर आपत्ति जतायी है। ओएफटी ने सौदे को एंटी-कॉम्पिटेटीव बताते हुए कहा है कि इससे ब्रिटेन में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी आ सकती है। 
गौरतलब है कि गत वर्ष यूनाइटेड स्पिरिट्स ने शराब बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी डियाजियो (Diageo) के साथ करार किया था। जिसके तहत डियाजियो का यूनाइटेड स्पिरिट्स में 53.4% हिस्सेदारी खरीदना तय हुआ था।
इस सौदे के तहत कंपनी की 27.4% हिस्सेदारी डियाजियो 1,440 रुपये प्रति शेयर के पर खरीदेगी और बाकी 26% हिस्से के लिए खुला प्रस्ताव (ओपन ऑफर) लाया जाना था। यह सौदा लगभग 210 करोड़ डॉलर का है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख