शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर में तेजी

रिलायंस पावर (Reliance Power) ने राजस्थान के जैसलमेर में स्थित 100 मेगावॉट के कंसेन्ट्रेटेड सोलर पावर (सीएसपी) परियोजना में आरंभ से पहले की (प्री-कमिशनिंग) गतिविधियाँ आरंभ कर दी हैं।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में आज तेजी का रुख दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया है कि सीएलएफआर तकनीक पर आधारित इस परियोजना का निर्माण 2,100 करोड़ रुपये की लागत आयी है। मार्च 2014 तक यह परियोजना आरंभ हो जायेगी। परियोजना के लिए वित्त की व्यवस्था एशियाई विकास बैंक, यूएस एक्जिम बैंक, ऐक्सिस बैंक आदि ने की है। इस संयंत्र से उत्पन्न होने वाली पूरी बिजली 25 सालों तक एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन) की दी जायेगी। बीएसई पर आज दोपहर 2.22 बजे कंपनी का शेयर 3.7% उछल कर 72.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2013)


 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख