शेयर मंथन में खोजें

बाजार की नजर ऑटो कंपनियों के आँकड़ों पर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

इस सप्ताह जारी हुए दूसरी तिमाही के बेहतर जीडीपी आँकड़ों से अगले सप्ताह बाजार में मजबूती रह सकती है। अगले सप्ताह संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो रहा है। ऑटो कंपनियों के नतीजों और कंपनियों के शेयरों पर उसके असर पर भी बाजार की नजरें रहेंगी। अगले सप्ताह एचएसबीसी मार्किट मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई और एचएसबीसी मार्किट सर्विसेज पीएमआई के आँकड़ें भी जारी किये जायेंगे। 

इन सबके अलावा विदेशी मुद्रा के बहिर्भाव और भारतीय रुपये की चाल पर भी बाजार सचेत रहेगा। कमोडिटी कीमतों विशेष रूप से कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की नजरें रहेगी। वैश्विक स्तर पर भी कई अहम आर्थिक आँकड़ें जारी किये जायेंगे, जिनका घरेलू बाजार पर असर देखने योग्य होगा। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख