शेयर मंथन में खोजें

स्वान एनर्जी को मिला ठेका, शेयर में बढ़त

स्वान एनर्जी (Swan Energy) को गुजरात मैरीटाइम बोर्ड (जीएमबी) की ओर से ठेका हासिल हुआ है।

कंपनी ने 29 नवंबर को शेयर बाजार बंद होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को विज्ञप्ति भेज कर सूचित किया था कि जीएमबी ने गुजरात के जाफराबाद स्थित ग्रीनफील्ड एलएनजी पोर्ट टर्मिनल परियोजना के विकास की जिम्मेदारी इसे दी है। यह परियोजना (बिल्ट-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर) बीओओटी आधार पर दी जा रही है।  

शेयर बाजार में आज के कारोबार में स्वान एनर्जी के शेयर में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज दोपहर 2.54 बजे कंपनी का शेयर 2.36% चढ़ कर 110.50 रुपये पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 111.90 रुपये तक चला गया था। शुक्रवार को यह शेयर 107.95 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख