शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर में तेजी बरकरार

शेयर बाजर में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 5294.95 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। सुबह 10:17 बजे 4.21% की बढ़त के साथ 5217 रुपये पर है।

आज के कारोबार में इस शेयर में भारी मात्रा में कामकाज देखने को मिल रहा है। अब तक कंपनी के 7930 शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। इस शेयर में कामकाज की दो हफ्तों की औसत मात्रा 3682 रही है। 
गौरतलब है कि कंपनी द्वारा जुलाई-सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजे घोषित किये जाने के बाद से कंपनी के शेयर में तेजी का क्रम बना हुआ है। सात नवंबर के बाद से कंपनी के शेयर में अब तक 30% की तेजी आ चुकी है। ध्यान रहे कि बीएसई पर सात नवंबर 2013 को कंपनी का शेयर 4,011.80 रुपये पर बंद हुआ था। 
सात नवंबर की शाम को घोषित नतीजों के अनुसार कंपनी को जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 61.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जबकि बीते साल की समान तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 32.97 करोड़ रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख