शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) में 25 अंकों की गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी का क्रम बुधवार को भी जारी रहा।
निवेशक फेडरल रिजर्व के बांड खरीद कार्यक्रम के भविष्य के बारे में कयास लगाने के साथ ही साथ विरोधाभासी आर्थिक रिपोर्टों का आकलन करते रहे। ऐसे में दिन के कारोबार के आखिर में डॉव जोंस 24.85 अंक यानी 0.2% फिसल कर 15,889.77 पर रहा। एसऐंडपी 500 सूचकांक 2.34 अंकों यानी 0.1% की गिरावट के साथ 1,792.81 पर बंद हुआ। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट 0.80 अंक यानी 0.02% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 4,038 पर रहा। 
साल 2013 में डॉव जोंस अब तक 21.3%, एसऐंडपी 500 अब तक 25.7% और नैस्डैक कंपोजिट 33.7% चढ़ चुके हैं। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख