शेयर मंथन में खोजें

फाइजर (Pfizer) और वीथ (Wyeth) में भारी गिरावट

शेयर बाजार में आज के कारोबार में फाइजर (Pfizer) और वीथ (Wyeth) के शेयरों में भारी कमजोरी दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह 11.10 बजे फाइजर का शेयर 23.24% गिर कर 1313 रुपये पर है, जबकि वीथ का शेयर 15.09% फिसल कर 843 रुपये पर है। फाइजर ने अपने शेयरधारकों को 360 रुपये प्रति शेयर जबकि वीथ ने शेयरधारकों को 145 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश देने की बात कही थी, साथ ही 23 नवंबर को दोनों कंपनियों के निदेशक मंडलों की अलग-अलग बैठकों में इस लाभांश की अदायगी के लिए 06 दिसंबर 2013 की रिकॉर्ड तिथि निश्चित की गयी थी। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख