शेयर मंथन में खोजें

आईटी और फार्मा शेयरों में कमजोरी

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के इस माहौल में आईटी और फार्मा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में कमजोरी दिख रही है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आज दोपहर 12.40 बजे सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.61%, डा. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy's Lab) में 1.42%, ल्यूपिन (Lupin) में 1.04% और रैनबैक्सी (Ranbaxy) में 0.72% गिरावट है। दूसरी ओर आईटी क्षेत्र के शेयरों में एचसीएल टेक (HCL Tech) में 0.95%, विप्रो (Wipro) में 0.53% और इन्फोसिस (Infosys) में 0.35% की कमजोरी है। गौरतलब है कि विधान सभा चुनावों के एक्जिट पोल के नतीजे पूरी तरह भाजपा के पक्ष में आते दिखने की वजह से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख है। सीएनएक्स निफ्टी 1.53% यानी 94 अंक उछल कर 6,255 पर है। डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती है और आज के कारोबार में यह 36 पैसे मजबूत होकर 61.69 पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख