शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती कायम

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख बना हुआ है। 

विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन से घरेलू बाजार को फायदा पहुँचा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती बढ़ने से भी बाजार को बल मिला है। 

दोपहर 1:30 बजे सेंसेक्स 330 अंक यानी 1.57% की मजबूती के साथ 20,327 पर है। निफ्टी 100 अंक यानी 1.60% चढ़ कर 6360 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.89% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.58% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.27% की बढ़त है। आज के कारोबार में बैंकिंग और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.15% का फायदा पहुँचा है। कैपिटल गुड्स में 2.99%, रियल्टी में 1.49%, पावर में 1.65% और तेल-गैस में 1.51% की मजबूती है। ऑटो में 0.80%, टीईसीके में 0.67%, आईटी में 0.59%, धातु में 0.52%, एफएमसीजी में 0.42%, हेल्थकेयर में 0.18% में मजबूती है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.03% की मामूली बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2013) 
 
 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख