शेयर मंथन में खोजें

इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) के शेयर में मजबूती

शेयर बाजार में इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) के शेयर में तेजी दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 03.20 बजे बैंक का शेयर लगभग 2% की मजबूती के साथ 95.05 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 95.95 रुपये तक चला गया था। बैंक ने बीएसई को आज सुबह भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया था कि 24 दिसंबर 2013 को इसकी विशेष आम बैठक (ईजीएम) हुई थी। सरकार को प्रेफरेंशियल शेयर जारी करने और आवंटित करने के विशेष प्रस्ताव को इस बैठक में अनुमोदन मिल गया। पारित प्रस्ताव के मुताबिक बैंक द्वारा सरकार को 89.72 रुपये प्रति शेयर के भाव से 4.45 करोड़ शेयर जारी और आवंटित किये जायेंगे। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख