शेयर मंथन में खोजें

ऑटो (Auto) क्षेत्र के शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में मजबूती रहने की उम्मीद है। 

आगामी सप्ताह एचएसबीसी (HSBC) मार्केट इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग ऐंड सर्विसेज पीएमआई (PMI) आँकड़ों पर बाजार नजरें बनाये रखेगा। 

अगले सप्ताह स्पेक्ट्रम इस्तेमाल को लेकर दूरसंचार मंत्रालय की बैठक भी होगी। भारतीय रुपये की चाल, बाजार की नजर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के रुख के साथ वैश्विक सूचनाओं पर भी बाजार की नजरें रहेगी। अगले सप्ताह भारतीय रुपये की चाल और ऑटो कंपनियों के बिक्री आँकड़ें भी बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। 

वैश्विक कमोडिटी कीमतों विशेष रूप से कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की निगाहें होगी। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख