शेयर मंथन में खोजें

बाजार इस हफ्ते : सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) में रही मजबूती

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में इस हफ्ते मजबूती रही। 

इस हफ्ते में निफ्टी (Nifty) ने 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।

निफ्टी ने इस हफ्ते में 40 अंक यानी 0.64% की बढ़त दर्ज की और यह शुक्रवार को कारोबार के अंत में 6314 पर रहा, जबकि यह पिछले हफ्ते 6274 पर बंद हुआ था। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 196 अंक यानी 2.50% चढ़ कर 8,035 पर रहा। यह पिछले हफ्ते 7,839 पर रहा था।
दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) में इस हफ्ते 114 अंक यानी 0.54% की बढ़त रही। कल के कारोबार के आखिर में यह 21,194 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते सेंसेक्स 21,080 पर रहा था। बीएसई मिडकैप में इस हफ्ते 2.49% की बढ़त रही। बीएसई स्मॉलकैप में इस हफ्ते 3.56% की मजबूती रही। 
क्षेत्रों के लिहाज से इस हफ्ते ऑटो और तेल-गैस सूचकांकों को छोड़ कर अन्य सभी में मजबूती का रुख रहा। सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी में रही। यह 3.41% ऊपर रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.51%, कैपिटल गुड्स में 2.37%, पावर में 1.80%, धातु में 1.42%, बैंकिंग में 1.42%, आईटी में 1.03%, एफएमसीजी में 0.91%, हेल्थकेयर में 0.84% और टीईसीके में 0.79% की मजबूती रही।
वहीं, ऑटो को 0.40% का घाटा सहना पड़ा। तेल-गैस में 0.06% की हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख