शेयर मंथन में खोजें

औद्योगिक उत्पादन आँकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financirs)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financirs) के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार एक सीमित दायरे में रह सकता है। 

आगामी सप्ताह कई अहम आँकड़ें जारी किये जायेंगे, जिसमें नवंबर माह के औद्योगिक उत्पादन और दिसंबर महीने का व्यापार घाटा शामिल है। दिसंबर महीने के एचएसबीसी सर्विस पीएमआई आँकड़ों पर बाजार की पैनी निगाहें रहेंगी। इन सबके अलावा, भारतीय बाजार में विदेशी मुद्रा बहिर्भाव और कमोडिटी कीमतों पर भी बाजार की नजरें रहेगी। भारतीय रुपये की चाल और दूरसंचार आयोग की बैठक पर भी बाजार की निगाहें होगी। इस बैठक में स्पेक्ट्रम इस्तेमाल से जुड़े कई तथ्यों पर विचार किया जायेगा। वैश्विक स्तर  पर भी कई महत्वपूर्ण आँकड़े पेश किया जायेंगे, जिनका भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव देखने योग्य होगा। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख