शेयर मंथन में खोजें

रामकी इन्फ्रा (Ramky Infra) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में रामकी इन्फ्रास्ट्रक्चर (Ramky Infrastructure) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।  

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है और यह 9.98% की मजबूती के साथ 51.80 रुपये पर है।

खबर है कि आंध्र प्रदेश में रामकी इन्फ्रा और आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) के संयुक्त उपक्रम (JV) द्वारा किये गये निर्माण कार्य को प्रॉविजनल कंप्लिशन सर्टिफिकेट मिल गया है। गौरतलब है कि नरकटपल्ली से अड्डानकी तक की दो लेन की सड़क को चार लेन की सड़क के तौर पर विकसित करने का ठेका आंध्र प्रदेश सड़क विकास निगम (APRDC) द्वारा इस संयुक्त उपक्रम को दिया गया था। साथ ही इसे मेडरमेटला रोड को भी चार लेन का करना था। इस उपक्रम को यह ठेका डीबीएफओटी आधार पर दिया गया था। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख