शेयर मंथन में खोजें

क्लैरिस लाइफसाइंसेज के शेयर में मजबूती

शेयरों की पुनर्खरीद (बाय बैक) योजना की घोषणा के बाद क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) के शेयर में तेजी दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज दोपहर 02.40 बजे कंपनी का शेयर 3.8% की मजबूती के साथ 205.70 रुपये पर है।
क्लैरिस लाइफसाइंसेज के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में 92.50 लाख शेयरों की पुनर्खरीद (बाय बैक) योजना को मंजूरी दे दी गयी। कंपनी टेंडर ऑफर रूट के जरिये इन शेयरों की पुनर्खरीद 250 रुपये प्रति शेयर के भाव से करेगी।
साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल ने निवेशकों को प्रति शेयर 9 रुपये लाभांश देने की घोषणा की है। इस लाभांश की अदायगी के लिए रिकॉर्ड तिथि 21 जनवरी 2014 तय की गयी है। कंपनी ने बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि शेयरधारकों को इस लाभांश की अदायगी 04 फरवरी 2014 को की जायेगी। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)   

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख