शेयर मंथन में खोजें

चार सत्रों में 60% चढ़ चुका है फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies)

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर में तेजी का क्रम लगातार जारी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज सुबह के कारोबार में कंपनी के शेयर ने 10% की तेजी के साथ 298.55 रुपये पर अपना ऊपरी सर्किट छू लिया। इससे पहले कल के कारोबार में भी इसमें 10% की मजबूती दर्ज की गयी थी। शुक्रवार को इसमें 20% की तेजी आयी थी। इस तरह पिछले चार कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 60.5% उछल चुका है। खबर है कि कंपनी ने एमसीएक्स में अपनी आंशिक हिस्सेदारी खुले बाजार में बेची है। 
एमसीएक्स के निदेशक मंडल की 26 दिसंबर 2013 को हुई बैठक में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज को यह सलाह दी गयी थी कि वायदा बाजार आयोग के आदेशानुसार वह अगले एक महीने के भीतर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 26% से घटा कर 2% या इससे कम कर ले। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख