शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में बढ़त

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में बढ़त से बाजार के फायदा पहुँचा है।

दोपहर 1:25 बजे सेंसेक्स 51 अंक यानी 0.25% की बढ़त के साथ 20,744 पर है। निफ्टी 15 अंक यानी 0.25% की बढ़त के साथ 6178 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.52% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.56% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.23% की बढ़त है। आज के कारोबार में हेल्थकेयर और धातु क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.96% की मजबूती बनी हुई है। धातु में 0.87%, ऑटो में 0.71%, तेल-गैस में 0.56%, पावर में 0.30%, बैंकिंग में 0.27%, आईटी में 0.15%, टीईसीके में 0.12% और एफएमसीजी में 0.10% की बढ़त है। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 1.00% और रियल्टी में 0.31% की गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.01% की मामूली कमजोरी है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2014)
 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख