शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की आमदनी में 15.1% बढ़ोतरी की उम्मीदः आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct)

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने कहा है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनियों की आमदनी में साल-दर-साल 15.1% की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
पिछली चार तिमाहियों में इन कंपनियों की आय में औसतन 9.4% की वृद्धि देखी गयी थी। सेंसेक्स (Sensex) की कंपनियों की आय इस दौरान 9.5% की सालाना दर से बढ़ सकती है। पिछली चार तिमाहियों में इन कंपनियों की आय में औसतन 8.4% की वृद्धि देखी गयी थी। 
आईसीआईसीआई डायरेक्ट के अनुसार मुद्राओं की अनुकूल चाल की वजह से आईटी, फार्मा जैसे निर्यात-आधारित क्षेत्रों की आमदनी में शानदार वृद्धि हो सकती है। साथ ही टाटा मोटर्स के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से ऑटो क्षेत्र की आय में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। एफएमसीजी और दूरसंचार सेवा कंपनियों की आमदनी में भी दोहरे अंकों में वृद्धि होने की उम्मीद आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने जतायी है।
इसके अलावा साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में इन कंपनियों के मुनाफे में साल-दर-साल 24.9% की शानदार वृद्धि की उम्मीद ब्रोकिंग फर्म ने जतायी है। सेंसेक्स कंपनियों के लाभ में इस दौरान 16% की सालाना दर से बढ़ोतरी हो सकती है। ऑटो और दूरसंचार क्षेत्र के मुनाफे में बेहतर वृद्धि की उम्मीद आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने व्यक्त की है। ध्यान रहे कि इसके इस अनुमान में तेल-गैस और वित्तीय सेवा क्षेत्र (BFSI) की कंपनियाँ शामिल नहीं हैं। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख