शेयर मंथन में खोजें

खराब नतीजे का असर: माइंडट्री फिसला

शेयर बाजार में आज माइंडट्री (Mindtree) के शेयर में गिरावट है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज सुबह 09.24 बजे कंपनी का शेयर 4.4% की कमजोरी के साथ 1430 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले आज यह नीचे की ओर 1395 रुपये तक लुढ़क गया था।
कल घोषित नतीजे में कंपनी ने बताया था कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसका कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल 10.4% गिर कर 88.5 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 98.8 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आमदनी 31 दिसंबर 2013 को समाप्त तिमाही में 34% बढ़ कर 790.6 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले साल की समान अवधि में इसकी आमदनी 590.1 करोड़ रुपये रही थी।
इससे पहले जुलाई-सितंबर 2013 में माइंडट्री की आमदनी 769.6 करोड़ रुपये और इसका मुनाफा 128.7 करोड़ रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख