शेयर मंथन में खोजें

नागार्जुन कंस्ट्रक्शन शेयरों (NCC) पर निवेशकों की नजर, आगे क्या करना चाहिए?

जलेश केशरी जानना चाहते हैं कि उन्हें नागार्जुन कंस्ट्रक्शन (Nagarjuna Construction) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि किसी भी स्टॉक पर राय देने से पहले निवेशकों को अपना टाइम होराइजन जरूर स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि शॉर्ट टर्म ट्रेड और लंबी अवधि के निवेश का नजरिया अलग-अलग होता है। NCC के मामले में फिलहाल चार्ट पर बहुत ज्यादा मजबूत संकेत नजर नहीं आ रहे हैं, इसलिए इसमें बहुत बड़े रिटर्न की उम्मीद रखना फिलहाल सही रणनीति नहीं मानी जा रही।

तकनीकी दृष्टि से देखें तो इस स्टॉक में करीब 137 रुपये के आसपास से कुछ खरीदारी देखने को मिली है, जो इसे एक अहम स्तर बनाती है। निवेशकों को 135 रुपये के आसपास सख्त स्टॉपलॉस या सेफ्टी लेवल रखना चाहिए। जब तक यह स्तर बरकरार रहता है, तब तक इसमें ट्रेडिंग के मौके बने रह सकते हैं। अगर यहां से स्टॉक में रिवर्सल आता है और यह अपने 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (200 EMA) के ऊपर टिकने में सफल होता है, तो इसमें 180 से 200 रुपये तक की रेंज देखने की संभावना बन सकती है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल NCC में ट्रेडिंग के नजरिये से ही अवसर बेहतर दिखाई दे रहे हैं। लंबी अवधि के निवेश के लिए अभी बहुत मजबूत संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतते हुए केवल सीमित लक्ष्य और स्पष्ट स्टॉपलॉस के साथ ही इसमें कदम रखना चाहिए।

(शेयर मंथन, 06 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख