शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6304 पर, सेंसेक्स (Sensex) 141 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) ने 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 141 अंक यानी 0.67% की बढ़त के साथ 21,205 पर रहा। निफ्टी 42 अंक यानी 0.68% चढ़ कर 6304 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.00% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.02% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.79% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 21,001 और निफ्टी 6243 तक नीचे फिसल गये। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार सँभल कर हरे निशान पर आ गया। कारोबार के दूसरे घंटे में निफ्टी ने 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। लेकिन कुछ ही देर के बाद यह इस स्तर के नीचे चला गया। दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर एक सीमित दायरे में ही रहा। यूरोपीय शेयर बाजारों में सुस्ती की खबर के बीच घरेलू बाजार में बढ़त कायम रही। कारोबार के अंतिम घंटे में निफ्टी ने 6300 के स्तर को पार कर लिया। इस दौरान सेंसेक्स 21,221 और निफ्टी 6307 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के ऊपरी स्तरों के आसपास बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.83% का फायदा हुआ। टीईसीके में 2.50% और एफएमसीजी में 1.08% की तेजी रही। बैंकिंग में 0.75%, ऑटो में 0.72%, रियल्टी में 0.70%, पावर में 0.54%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.33%, हेल्थकेयर में 0.28%, धातु में 0.24% और कैपिटल गुड्स में 0.12% की मजबूती रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.96% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख