शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6314 पर, सेंसेक्स (Sensex) 46 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 46 अंक यानी 0.22% की बढ़त के साथ 21,251 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 10 अंक यानी 0.16% चढ़ कर 6314 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.22% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.45% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.39% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से बैंकिंग और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मजबूत एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार की बढ़त में इजाफा हुआ। कारोबार के तीसरे घंटे में सेंसेक्स 21,302 और निफ्टी 6330 तक चढ़ गये। लेकिन यह तेजी ज्यादा देर तक कायम न रही। दोपहर के कारोबार में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,189 और निफ्टी 6298 तक फिसल गये। हालाँकि दोपहर के कारोबार में ही बाजार सँभल कर हरे निशान पर आ गया। निफ्टी भी 6300 के ऊपर चला गया। यूरोपीय शेयर बाजारों से मजबूती की खबर के बीच दोपहर बाद के कारोबार में बाजार हरे निशान पर एक ही दायरे में रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार की बढ़त में बढ़ोतरी हुई। लेकिन कारोबार के अंतिम मिनटों में बाजार की मजबूती में कमी आयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.55% का फायदा हुआ। ऑटो में 1.03%, धातु में 0.77%, कैपिटल गुड्स में 0.64%, रियल्टी में 0.59% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.53% की मजबूती रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.68%, टीईसीके में 0.63%, पावर में 0.59%, तेल-गैस में 0.53%, एफएमसीजी में 0.18% और हेल्थकेयर में 0.10% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख