शेयर मंथन में खोजें

बालासोर एलॉय्स (Balasore Alloys) में उछाल

अक्टूबर-दिसंबर 2013 में शानदार नतीजे पेश करने के बाद बालासोर एलॉय्स (Balasore Alloys) के शेयर में जबरदस्त तेजी दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज सुबह 09.54 बजे कंपनी का शेयर 16% की उछाल के साथ 12.20 रुपये पर है। हालाँकि आज सुबह के कोरबार में इससे पहले यह ऊपर की ओर 12.46 रुपये तक चला गया था। 
कल बाजार बंद होने के बाद बीएसई को दी विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया था कि अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसका मुनाफा 793% उछल कर 11.52 करोड़ रुपये हो गया। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में कंपनी का मुनाफा 1.3 करोड़ रुपये दर्ज किया था। इस दौरान बालासोर एलॉय्स की कुल आय भी 15.4% बढ़ कर 187.24 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख