शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) मामूली चढ़े

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 16 अंक यानी 0.08% की बढ़त के साथ 20,514 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 16 अंक यानी 0.26% की बढ़त के साथ 6089 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 2.29% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.56% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.32% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी और धातु क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव के बीच हुई। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 20,572 और निफ्टी 6098 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में सेंसेक्स 20,448 और निफ्टी 6067 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि जल्द ही बाजार हरे निशान पर लौट आया, लेकिन इस बीच बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार हरे निशान पर बने रहने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.63% का फायदा पहुँचा। धातु में 1.27%, तेल-गैस में 1.18%, टीईसीके में 1.04%, कैपिटल गुड्स में 0.84%, बैंकिंग में 0.81%, पावर में 0.73%, आईटी में 0.72%, एफएमसीजी में 0.65%, हेल्थकेयर में 0.39% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36% की मजबूती रही। दूसरी ओर, ऑटो में 0.43% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख