शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में ठंडा रहा भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market)

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने लगातार पाँच दिनों से चली आ रही गिरावट का क्रम भले ही शुक्रवार को तोड़ दिया, लेकिन बीते हफ्ते इसमें 2.9% की कमजोरी दर्ज की गयी।
शुक्रवार को सेंसेक्स में 16 अंकों की मामूली तेजी आयी और 20,514 पर रहा। इससे पहले के पाँच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 876 अंकों की गिरावट दर्ज की थी। ध्यान रहे कि 23 जनवरी को सेंसेक्स 21,374 पर बंद हुआ था। 
शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) के प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) में भी 2.8% की गिरावट आयी। अगर हम जनवरी की बात करें तो इस दौरान सेंसेक्स में 3.1% और निफ्टी में 2.8% की कमजोरी दर्ज की गयी। अगस्त 2013 के बाद से यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों का सबसे खराब मासिक प्रदर्शन है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2014)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख