शेयर मंथन में खोजें

बिजली (Power) कंपनियों के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में बिजली कंपनियों (Power Companies) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बिजली नियामक संस्था सीईआरसी (CERC) ने पारिख कमिटी की सिफारिशों को मानते हुए बिजली कंपनियों के लिए बिजली दरें बढ़ा कर घाटे की भरपाई करने को मंजूरी दी है।

सीईआरसी ने गुजरात स्थित टाटा पावर की 4,000 मेगावॉट मुंद्रा बिजली परियोजना के लिए बिजली दर बढ़ाने और 329.45 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की अनुमति दी है। वहीं, अडानी पावर के 4,620 मेगावॉट मुंद्रा संयंत्र के लिए 830 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि को भी मंजूरी दी।
सीईआरसी ने टाटा पावर के मुंद्रा यूएमपीपी के लिए 52 पैसे, अदानी पावर को 85 पैसे और हरियाणा में बिजली की दरें 36 पैसे यूनिट बढ़ाने की अनुमति दी है। 
टाटा पावर (Tata Power) के शेयर में तेजी बनी हुई है। बीएसई में यह 5.34% की बढ़त के साथ 83 रुपये पर है। 
शेयर बाजार में अडानी पावर (Adani Power) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:18 बजे यह 1.51% की बढ़त के साथ 37 रुपये पर है। 
जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) के शेयर भाव में भी मजबूती है। यह 0.80% की बढ़त के साथ 50.35 रुपये पर है। 
लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) का शेयर 1.22% की बढ़त के साथ 6.64 रुपये पर है। 
गौरतलब है कि पारिख कमिटी ने टाटा मुंद्रा यूएमपीपी के लिए 45-55 पैसे प्रति यूनिट दाम बढ़ाने की सिफारिश की थी। बढ़ी हुई कीमतें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब इन पाँच राज्यों में लागू होंगी।(शेयर मंथन, 24 फरवरी 2014) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख