शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में बढ़त

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख बना हुआ है। 

दोपहर 1:30 बजे सेंसेंक्स 49 अंक यानी 0.22% की मजबूती के साथ 20,746 पर है। निफ्टी 11 अंक यानी 0.17% चढ़ कर 6,166 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.33% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.28% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.39% की मजबूती है। इस दौरान कैपिटल गुड्स और हेल्थकेयर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख बना हुआ है।

क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स में 2.08% की मजबूती है। हेल्थकेयर में 0.86%, बैंकिंग में 0.68%, ऑटो में 0.65% और एफएमसीजी में 0.24% की बढ़त है। दूसरी ओर, पावर में 1.56% की गिरावट है। धातु में 0.86%, टीईसीके-आईटी दोनों में 0.53% व 0.53%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.42% और रियल्टी में 0.06% की कमजोरी है। तेल-गैस में 0.01% की मामूली कमजोरी है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख