शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में वोल्टास (Voltas) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 135.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2:15 बजे यह 049% की बढ़त के साथ 134.25 रुपये पर है। 

वोल्टास (Voltas) ने संयुक्त उपक्रम (JV) के लिए एक समझौता किया है।  
गौरतलब है कि वोल्टास ने सिंगापुर की डॉव केमिकल पैसिफिक (Dow Chemical Pacific) कंपनी के साथ भारत में संयुक्त उपक्रम के लिए हाथ मिलाया है। इस संयुक्त उपक्रम के तहत भारत में वाटर और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट बाजार का विस्तार किया जायेगा। इस समझौते के तहत प्रस्तावित नयी कंपनी वोल्टास वाटर सॉल्युशंस (Voltas Water Solutions) के नाम से कामकाज करेगी, जिसमें दोनों कंपनियों की संयुक्त भागीदारी होगी। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2014) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख