शेयर मंथन में खोजें

हफ्ते भर में सेंसेक्स (Sensex)- निफ्टी (Nifty) नीचे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में इस हफ्ते कमजोरी रही।

इस हफ्ते में निफ्टी (Nifty) ने 6,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

निफ्टी ने इस हफ्ते में 22 अंक यानी 0.34% की कमजोरी दर्ज की और यह शुक्रवार को कारोबार के अंत में 6,504 पर रहा, जबकि यह पिछले हफ्ते 6,527 पर बंद हुआ था। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 72 अंक यानी 0.89% गिर कर 8,054 पर रहा। यह पिछले हफ्ते 8,126 पर रहा था।

दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) में इस हफ्ते 110 अंक यानी 0.50% की गिरावट रही। कल के कारोबार के आखिर में यह 21,810 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते सेंसेक्स 21,920 पर रहा था। बीएसई मिडकैप में इस हफ्ते 0.56% की कमजोरी रही। बीएसई स्मॉलकैप में इस हफ्ते 0.23% की बढ़त रही। 

क्षेत्रों के लिहाज से इस हफ्ते आईटी, टीईसीके, धातु, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांकों को छोड़ कर अन्य सभी में मजबूती का रुख रहा। सबसे ज्यादा मजबूती कैपिटल गुड्स में रही। यह 3.47% ऊपर रहा। रियल्टी में 2.07%, तेल-गैस में 1.50%, बैंकिंग में 1.39%, एफएमसीजी में 1.29%, ऑटो में 0.68%, पावर में 0.65% और पीएसयू में 0.50% की बढ़त रही।

वहीं, आईटी में 6.09% की तेज गिरावट रही। टीईसीके में 5.20%, धातु में 4.82%, हेल्थकेयर में 1.68% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.09% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख