शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,517 पर, सेंसेक्स (Sensex) 23 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) ने 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया, लेकिन यह इस स्तर पर टिका न रह सका।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 23 अंक यानी 0.10% की बढ़त के साथ 21,833 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 13 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 6,517 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.27% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.95% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.97% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज एफएमसीजी और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के पहले ही घंटे में सेंसेक्स ने 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। इस दौरान सेंसेक्स 22,040 और निफ्टी 6575 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के पहले ही घंटे में बाजार की तेजी में कमी आयी। सेंसेक्स 22,000 के स्तर के नीचे चला गया। फिर बाजार में हरे निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआत की खबर के बीच घरेलू बाजार पर पर दबाव बना। दोपहर के कारोबार में घरेलू बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी 6500 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,785 और निफ्टी 6,498 तक फिसल गये। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार की सँभल कर हरे निशान पर चला गया। निफ्टी 6500 के स्तर के ऊपर आ गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.84% की मजबूती रही। पावर में 1.27%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.89%, तेल-गैस में 0.87%, धातु में 0.60%, बैंकिंग में 0.54% और हेल्थकेयर में 0.22% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.82%, रियल्टी में 0.52%, टीईसीके में 0.47%, कैपिटल गुड्स में 0.35% और ऑटो में 0.17% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख