शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती बढ़ी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी बढ़ी है। दोपहर 1:18 बजे सेंसेक्स 117 अंक यानी 0.53% की मजबूती के साथ 22,213 पर है।

निफ्टी 43 अंक यानी 0.62% चढ़ कर 6,643 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.71% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.89% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.11% की तेजी बनी हुई है। आज के कारोबार में बैंकिंग और पावर में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.31% की तेजी है। पावर में 1.27%, कैपिटल गुड्स में 1.19% और ऑटो 1.03% की मजबूती है। रियल्टी में 0.81%, तेल-गैस में 0.78%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.72%, धातु में 0.37% और एफएमसीजी में 0.18% की बढ़त है। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.48%, आईटी में 0.46% और टीईसीके में 0.04% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2014)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख