शेयर मंथन में खोजें

चीनी कंपनियों (Sugar Companies) के शेयर उछले

शेयर बाजार में चीनी कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरों से इन शेयरों में बढ़त का रुख है।

बीएसई में बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) का शेयर 62.45 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2:23 बजे यह 3.18% की मजबूती के साथ यह 58.40 रुपये पर है। 

शेयर बाजार में धामपुर शुगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills) के शेयर भाव में भी मजबूती बनी हुई है। बीएसई में यह 6.94% की मजबूती के साथ 47.75 रुपये पर है। 

बीएसई में धारानी शूगर्स ऐंड केमिकल्स (Dharani Sugars & Chemicals) का शेयर 4.85% की बढ़त के साथ 24.85 रुपये पर है। 

बीएसई में श्री रेणुका शूगर्स (Shree Renuka Sugars) का शेयर आज के कारोबार में 223.65 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:30 बजे यह 5.06% की मजबूती के साथ 22.85 रुपये पर है।

बीएसई में राणा शूगर्स (Rana Sugars) के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 19.69% की मजबूती के साथ 3.10 रुपये पर है। 

वहीं, ई.आई.डी पैरी (EID Parry) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 4.76% की बढ़त के साथ 157.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख