शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) सपाट

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 6 अंक यानी 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 22,758 पर रहा। निफ्टी 2 अंक यानी 0.03% की कमजोरी के साथ 6,815 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.04% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.15% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.01% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इस दौरान बाजार में मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 22,853 और निफ्टी 6,838 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में ही बाजार की मजबूती घटी। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 22,728 और निफ्टी 6,806 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में एकदम सपाट स्तरों पर बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 0.79% की गिरावट रही। आईटी में 0.55%, टीईसीके में 0.52%, एफएमसीजी में 0.46%, ऑटो-रियल्टी दोनों में 0.44% व 0.44% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 1.19% और तेल-गैस में 1.15% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.27%, बैंकिंग-हेल्थकेयर दोनों में 0.16% व 0.16% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख