शेयर मंथन में खोजें

दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में दीपक फर्टिलाइजर्स ऐंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन (Deepak Fertilisers & Petrochemicals Corporation) के शेयर भाव में मजबूती बनी हुई है।

आज बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर 130.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। शेयर बाजार में सुबह 11:10 बजे यह 2.92% की बढ़त के साथ 129 रुपये पर है।

गौरतलब है कि दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) और एससीएम सॉयलफर्ट (SCM Soilfert) मैंगलोर कैमिकल्स (Mangalore Chemicals) का ओपन ऑफर (Open Offer) लेकर आ रहे हैं। इस ओपन ऑफर के जरिये दीपक फर्टिलाइजर्स, मैंगलोर केमिकल्स में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। इस ओपन ऑफर के तहत 61.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 30,813,939 शेयरों का अधिग्रहण किया जायेगा। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख