शेयर मंथन में खोजें

वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयर उछले

शेयर बाजार में वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयर में तेजी बनी हुई है। बीएसई में दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर 723 रुपये तक ऊपर चढ़ गया।

दोपहर 1:15 बजे यह 8.98% की मजबूती के साथ यह 704 रुपये पर है।

खबर है कि हिमाचल प्रदेश के स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने वोकहार्ट की डिसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड की 10 एमजी, ट्रैमोडोल हाइड्रोक्लोराइड की 50 एमजी और एक्टैमेनोफेन की 325 एमजी दवाओं के उत्पादन, बिक्री और वितरण पर लगी रोक हटा दी है।

इसके बाद अब कंपनी अपनी इन दवाओं का उत्पादन और बिक्री जारी रख सकेगी। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख