शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 46 अंक नीचे

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। मजबूत रोजगार आँकड़ों के बीच यूक्रेन संकट से जुड़ी अनिश्चितताओं की वजह से बाजार पर दबाव रहा।

कंपनियों के मिले-जुले तिमाही नतीजों से भी बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 46 अंक यानी 0.28% की गिरावट के साथ 16,513 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक यानी 0.09% की कमजोरी के साथ 4,123 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 3 अंक यानी 0.13% की कमजोरी के साथ 1,881 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 0.3% और एसऐंडपी 500 में 0.1% की कमजोरी रही। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक 0.1% नीचे रहा। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जून वायदा भाव 0.57 डॉलर चढ़ कर 99.99 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जून फ्यूचर 8.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,291.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 03 मई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख