शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) मामूली चढ़े

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 20 अंक यानी 0.09% की बढ़त के साथ 22,344 पर रहा। निफ्टी 7 अंक यानी 0.11% की मामूली बढ़त के साथ 6,660 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.23% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.16% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.17% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 22,443 और निफ्टी 6,688 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूत घटती चली गयी। दोपहर के कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 22,277 और निफ्टी 6,639 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि, कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार हरे निशान पर बने रहने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.30% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.74%, ऑटो में 0.58%, कैपिटल गुड्स क्षेत्र में 0.39%, आईटी में 0.24%, पावर में 0.22%, धातु में 0.14% और टीईसीके में 0.10% की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी में 0.92% की गिरावट रही। एफएमसीजी में 0.80%, हेल्थकेयर में 0.32% और तेल-गैस में 0.21% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 08 मई 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख