शेयर मंथन में खोजें

फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) के शेयर ने छुआ निचला सर्किट

शेयर बाजार में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर भाव में गिरावट जारी है।

बीएसई में कंपनी के शेयर ने लगातार दूसरे दिन निचला सर्किट छू लिया है। यह 4.99% के नुकसान के साथ 262.90 रुपये पर है।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने 5,600 करोड़ रुपये के एनएसईएल घोटाले में फाइनेंशियल टेक के प्रमोटर जिग्नश शाह (Jignesh Shah) को गिरफ्तार किया है। जिग्नेश शाह को 15 मई तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।

गौरतलब है कि एनएसईएल घोटाले में यह अब तक  की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। (शेयर मंथन, 09 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख