शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर लुढ़के

निराशाजनक तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में स्पाइसजेट (Spicejet) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 14 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:30 बजे यह 1.00% के नुकसान के साथ 14.80 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में कंपनी को 322 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस तरह कंपनी का घाटा बढ़ा है। 

जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी की कुल आय 8% बढ़ कर 1,590 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1,467 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 19 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख