शेयर मंथन में खोजें

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर भाव में शानदार तेजी का रुख है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 9.97% की बढ़त के साथ 24.15 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी के घाटे में कमी आयी है। इस दौरान कंपनी को 603 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1,913 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 53% बढ़ कर 6,645 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 4,336 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 02 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख