शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 7,300 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शानदार तेजी का रुख बना हुआ है।

निफ्टी (Nifty) 7,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है। 

दोपहर 1:15 बजे सेंसेक्स 405 अंक यानी 1.67% की मजबूती के साथ 24,622 पर है। निफ्टी 118 अंक यानी 1.63% चढ़ कर 7,348 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.80% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 1.91% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.49% की बढ़त है। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 4.70% की तेजी है। बैंकिंग में 2.72%, तेल-गैस में 2.36%, पावर में 1.91%, ऑटो में 1.62%, धातु में 1.50%, रियल्टी में 1.10% और टीईसीके में 0.38% की मजबूती है। आईटी में 0.03% की मामूली बढ़त है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.92% और हेल्थकेयर में 0.65% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 02 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख