शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,542 पर, सेंसेक्स (Sensex) 348 अंक लुढ़का

इराक को लेकर चिंता बढ़ने की खबर के बीच कच्चे तेल में आयी उछाल की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेज गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 7,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 348 अंक यानी 1.36% की कमजोरी के साथ 25,228 पर रहा। निफ्टी 108 अंक यानी 1.41% गिर कर 7,542 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 2.65% की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.51% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 3.11% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी और पावर में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 25,688 और निफ्टी 7678 तक चढ़ गये। कारोबार के शुरुआती घंटों में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। निफ्टी 7600 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। यूरोपीय शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआती खबर के बीच घरेलू बाजार की गिरावट बढ़ गयी। इस दौरान सेंसेक्स 25,171 और निफ्टी 7525 तक फिसल गये। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार की गिरावट में कमी आयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 5.24% का घाटा सहना पड़ा। पावर में 3.53%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 3.21%, धातु में 3.01%, बैंकिंग में 2.31%, कैपिटल गुड्स में 2.08%, तेल-गैस में 1.90%, ऑटो में 1.71%, टीईसीके में 0.54%, हेल्थकेयर में 0.50% और एफएमसीजी में 0.40% की गिरावट रही। दूसरी ओर, आईटी में 0.13% की मजबूती रही। 

(शेयर मंथन, 13 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख