शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1113.55 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 11:45 बजे यह 2.36% के नुकसान के साथ 1125 रुपये पर है। 

खबर है कि बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने कंपनी की डीलिस्टिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्सचेंजों से इसकी डीलिस्टिंग प्रक्रिया पर नजर रखने को कहा है। 

सेबी ने कहा है कि एस्ट्राजेनेका डीलिस्टिंग ऑफर में शेयरों की खरीदारी केवल स्टॉक एक्सचेंजों की मंजूरी मिलने के बाद ही कर सकती है। सेबी को संदेह है कि फार्मा कंपनी डीलिस्टिंग प्रक्रिया में एलियट समूह (Elliott Group) के साथ मिली हुई है। क्योंकि एलियट समूह ने मई 2013 में ऑफर के दौरान कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है, जबकि एस्ट्राजेनेका के विदेशी प्रमोटरों ने 14.99% हिस्सेदारी बेची। (शेयर मंथन, 25 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख